सामाजिक न्याय मंत्री अविनाश गहलोत का मेड़ता दौरा, ओम फार्मेसी पर हुआ उनका भव्य स्वागत

By admin
1 Min Read

मेड़ता: सामाजिक न्याय मंत्री एवं जैतारण विधायक अविनाश गहलोत अपने मेड़ता दौरे के दौरान शहर पहुँचे, जहां भट्टा चौराहा स्थित ओम फार्मेसी पर उनका मालाओं और साफा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया

इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने हाल ही में बिहार चुनाव में प्रभारी के रूप में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मंत्री गहलोत ने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ आज आम जनता तक पहुँच रहा है।

कार्यक्रम में मेड़ता विधायक प्रतिनिधि कलरू सरपंच अशोक जुरिया, भाजपा पार्षद राजेंद्र सांखला, मीरा महोत्सव समिति अध्यक्ष जितेंद्र गहलोत, सैनी नवयुवक मंडल के उपाध्यक्ष राहुल भाटी, पवन सांखला, सह सचिव राहुल कछवा, हनुमान कमेडिया, पार्षद दिलीप माली, पार्षद ओमप्रकाश गहलोत, सामाजिक कार्यकर्ता रविंद्र गहलोत, युवा नेता ओमप्रकाश भाटी, सुरेंद्र सैनी, विजयराज टेलर, ओमप्रकाश माली, प्रकाश गहलोत, दिनेश प्रजापत सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *