Rajasthan Weather: रात में गुलाबी ठंडक बढ़ी, पारा गिरा; 12 अक्टूबर से बारिश का अलर्ट

6 Min Read

Rajasthan Weather : प्रदेश के दक्षिणी जिलों में रात के समय हल्की गुलाबी ठंडक महसूस होने लगी है। उदयपुर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं डूंगरपुर में रात का तापमान 19.6, सिरोही में 18.9 और प्रतापगढ़ में 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में भी दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि दिन में धूप निकलने के कारण गर्मी का असर अभी बना हुआ है। इन जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे द र्ज किया गया।

अगले दिनों में 30 से 40 डिग्री रहेगा दिन का तापमान |Rajasthan Weather

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान करीब 18 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस होगी, जबकि दोपहर में धूप के कारण गर्मी बनी रह सकती है।

12 अक्टूबर से बदल सकता है मौसम|Rajasthan Weather

राजस्थान के मौसम में 12 अक्टूबर से बदलाव देखने को मिल सकता है। एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छाने की संभावना है। इसके प्रभाव से कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। हालांकि बारिश का असर किन जिलों में ज्यादा रहेगा, इसकी तस्वीर आने वाले दिनों में और स्पष्ट होगी।

जयपुर: दिन में तेज धूप, शाम को बदला मौसम|Rajasthan Weather

जयपुर में सोमवार को दिनभर मौसम साफ रहा। तेज धूप के कारण दिन में गर्मी का असर रहा, जबकि शाम के समय मौसम में बदलाव महसूस हुआ। शहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 3 डिग्री अधिक रहा। ऐसे में जयपुर में अभी रात के समय पूरी तरह ठंड का असर शुरू नहीं हुआ है।

उदयपुर: दिन और रात के तापमान में गिरावट|Rajasthan Weather

उदयपुर में पिछले 24 घंटे के दौरान दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 5 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि 4 अक्टूबर को यह 35.4 डिग्री था। इस तरह अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली गिरावट हुई। वहीं न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। रात का तापमान 17.6 डिग्री रहने से यहां गुलाबी ठंडक का असर महसूस होने लगा है।

जोधपुर: 37.5 डिग्री रहा अधिकतम तापमान|Rajasthan Weather

जोधपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार 11 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में हालांकि उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

कोटा: धूप के साथ गर्मी और उमस बरकरार|Rajasthan Weather

कोटा में सोमवार को आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप निकली। यहां दिन का तापमान करीब 2 डिग्री बढ़कर 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने के कारण गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने अगले करीब एक सप्ताह तक मौसम के ड्राई रहने और धूप निकलने की संभावना जताई है।

kota Weather
अजमेर: दिन में गर्मी, रात में हल्की ठंडक

अजमेर में सोमवार को अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर रहा, जबकि रात में तापमान गिरने से हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

अलवर: शाम को ठंडक, रात के तापमान में गिरावट के आसार

अलवर में सोमवार सुबह मौसम सामान्य रहा। दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का असर रहा और अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम होते-होते हल्की ठंडक महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह तक रात के तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना है।

सीकर: दिन-रात के तापमान में बढ़ा अंतर

सीकर में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

Rajasthan Weather का आगे कैसा रहेगा हाल?

फिलहाल राजस्थान में ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। दिन में धूप के कारण गर्मी बनी रहेगी, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिल सकती है। 12 अक्टूबर के आसपास वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय होने के बाद उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में बादल और हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है। दक्षिणी जिलों में रात की ठंडक बढ़ी, कई जगह दिन के तापमान में गिरावट।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *