Bank Locker में नोट रखते हैं तो रहें सावधान !!! Noida में Locker में रखे 5 लाख के नोट खा गई दीमक

By admin
1 Min Read

यदि आप भी अपने Bank Locker में नोटों के बंडल रखते हैं | तो सावधान रहें ऐसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है |और ये बंडल दीमक का भोजन भी बन सकते हैं | ये हम नहीं कह रहे हैं |दरअसल ऐसा नोएडा की एक बैंक के लॉकर में रखे 5 लाख रुपए के नोटों के साथ हुआ और ये नोट दीमक खा गईं। करीब 3 महीने बाद जब कस्टमर ने लॉकर खोला तो उसके होश उड़ गए।

उसने तुरंत बैंक प्रबंधन को शिकायत की और कहा कि उसे 5 लाख रुपए दिलाए जाए। हालांकि, बैंक प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए। उल्टा कस्टमर से कहा कि लॉकर में रुपए नहीं रखने चाहिए। रुपए के लिए अकाउंट है। फिलहाल, पीड़ित कस्टमर ने बैंक के सीनियर अफसरों से शिकायत की है।

ये मामला नोएडा के सेक्टर-51 में सिटीजन कोआपरेटिव बैंक का है। यहां कस्टमर ने अपने लॉकर में 5 लाख रुपए और ज्वैलरी रखी। 3 महीने बाद जब वह लॉकर चेक करने पहुंचा तो देखा कि तो नोट के बंडल को दीमक खा चुकी थीं

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *