भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में 8 विकेट की करारी हार झेलनी पड़ी है। टीम इंडिया 36 साल बाद कीवियों के खिलाफ अपने ही घर में हारी… भारत को ऐसी हार 1988 में वानखेड़े स्टेडियम में मिली थी।…इससे पहले भारतीय टीम ने कीवियों को जीत के लिए 107 रन का टारगेट दिया…इसे कीवि टीम ने 2 विकेट खोकर हासिल किया….बता दें कि टीम इंडिया दूसरी पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई ती….और इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 402 और इंडिया ने 46 रन बनाए थे.. इस हार में टीम इंडिया 3 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ गई…आगे सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे में 24 से 28 अक्टूबर तक खेला जाएगा