बालिकाओं ने SDM को सौंपा ज्ञापन, निर्णायकों पर परिचित प्रतिभागियों को विजेता घोषित करने का आरोप
पाली:सोजत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में पक्षपात और अनुचित मूल्यांकन के आरोप सामने आए हैं। इस संबंध में प्रतिभागियों ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।
सोजत सिटी निवासी हिना सांखला ने बताया कि 23 सितंबर 2025 को आयोजित सोजत महोत्सव में मेहंदी, भाषण, निबंध लेखन, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के दौरान निर्णायकों द्वारा निष्पक्षता का पालन नहीं किया गया।
उनके अनुसार, “निर्णायक मंडल ने अपने परिचितों और जान-पहचान वालों को विजेता घोषित किया, जबकि कई योग्य प्रतिभागियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को नजरअंदाज कर दिया गया।”
हिना ने कहा कि यह घटना प्रतिभागियों के उत्साह और आत्मविश्वास को ठेस पहुंचाने वाली है और इससे महोत्सव की गरिमा पर प्रश्नचिह्न लगा है।
स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने भी इन परिणामों पर आपत्ति जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रतिभागियों ने SDM को ज्ञापन सौंपा और दोषी निर्णायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।
इस अवसर पर हिना सांखला (सोजत सिटी) एवं रविमाली, प्रदेश प्रभारी – वसुंधरा राज्य मंच, जयपुर की बाइट्स सामने आईं।