दीपावली से पहले अलवर पुलिस का बड़ा दावा: तीन नाबालिगों से बरामद 40 किलो विस्फोटक

By admin
1 Min Read

वैशाली नगर थाना पुलिस ने दिवाकरी क्षेत्र में तीन नाबालिगों से 20 किलो सल्फर और 20 किलो पोटेशियम पाउडर बरामद किया, पुलिस ने दी चेतावनी

अलवर: पुलिस ने दीपावली के पर्व से पहले अवैध पटाखों और विस्फोटक सामग्री पर बड़ी कार्रवाई की है। वैशाली नगर थाना पुलिस ने दिवाकरी क्षेत्र में तीन नाबालिग बालकों से कुल 40 किलो विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जिसमें 20 किलो सल्फर और 20 किलो पोटेशियम पाउडर शामिल है।

थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर पुलिस अलर्ट मोड पर है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने याद दिलाया कि दो-तीन साल पहले इसी क्षेत्र में एक हादसा हुआ था, जिसमें एक मकान की छत गिर गई थी और दो लोगों के हाथ कट गए थे।

पुलिस ने बरामद की गई विस्फोटक सामग्री को जब्त कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि दीपावली के दौरान जहां भी अवैध रूप से पटाखे या विस्फोटक सामग्री तैयार या बेची जाएगी, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *