बूंदी: लाखेरी में युवक पर जानलेवा हमला करने वाला मुख्य आरोपी कैलाश गिरफ्तार

By admin
1 Min Read

बूंदी: जिले के लाखेरी थाना क्षेत्र में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाधिकारी लाखेरी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी कैलाश निवासी कांकरा डूगर, थाना लाखेरी, जिला बूंदी को गिरफ्तार किया है।

घटना के बाद से आरोपी फरार था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। टीम ने जगह-जगह दबिश देकर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।

बूंदी के पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपी अब पुलिस हिरासत में है। आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *