बारां: केलवाड़ा पुलिस ने नकबजनी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, तीन साल से था पुलिस की पकड़ से बाहर

By admin
1 Min Read

बारां: केलवाड़ा थाना पुलिस ने नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में करीब तीन साल पहले हुई नकबजनी की वारदात में फरार चल रहे एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि थाना प्रभारी मानसिंह मीणा के नेतृत्व में गठित टीम ने विशेष कार्रवाई करते हुए आरोपी रोकी पारदी को गिरफ्तार किया। आरोपी वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा था और पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपा हुआ था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से अनुसंधान के बाद आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *