जयपुर में जंतर मंतर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया

By admin
2 Min Read

‘स्वच्छ भारत मिशन’ और ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ के तहत आमजन और कर्मचारियों को स्वच्छता का संदेश

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 7 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत रविवार को विश्व प्रसिद्ध जंतर मंतर पर पर्यटन विभाग की ओर से स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सहभागिता कर लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

दिया कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और ‘प्लास्टिक मुक्त भारत’ की पहल अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। उन्होंने बताया कि यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि पर्यटन को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में मदद करेगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटक तभी आकर्षित होंगे, जब शहर, स्मारक और सार्वजनिक स्थल स्वच्छ और प्रेरणादायी होंगे। इस अवसर पर पर्यटन सचिव राजेश यादव, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन ने भी हिस्सा लिया।

दिया कुमारी ने स्वच्छता कर्मचारियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि अभियान में सभी कर्मचारी अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे स्वच्छता के संदेश को अपनाएँ और इसे रोजमर्रा की जीवन शैली में शामिल करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *