जिला प्रभारी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने डोटोलाई में पेयजल आपूर्ति कार्य का शिलान्यास किया

By admin
1 Min Read

नागौर: जिला प्रभारी एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने मेड़ता के ग्राम डोटोलाई में 248.50 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत पेयजल आपूर्ति परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मंत्री चौधरी ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के निवासियों को स्वच्छ और सतत् पेयजल उपलब्ध कराने में एक अहम कदम साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कार्य से न केवल ग्रामीणों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में किसान आयोग के अध्यक्ष सी.आर. चौधरी, जनप्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *