डीडवाना में ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस की सख़्त कार्रवाई, पिकअप से डीजे उतरवाए

By admin
1 Min Read

थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो की अगुवाई में कई डीजे जब्त, संचालकों को चेतावनी

डीडवाना, राजस्थान: ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए डीडवाना थाना पुलिस ने सख़्त अभियान चलाया। थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो के नेतृत्व में लगातार कार्रवाई की जा रही है ताकि आमजन की शिकायतों का समाधान हो सके और पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे।

हाल ही में की गई कार्रवाई में कई डीजे जब्त किए गए। पुलिस ने न केवल डीजे संचालकों को चेतावनी दी बल्कि जिन पिकअप वाहनों पर यह डीजे लगे थे, उनसे डीजे उतरवाकर अलग भी करवाया

पुलिस ने डीजे संचालकों को स्पष्ट कहा कि तेज आवाज में डीजे बजाने पर अब कड़ी कार्रवाई होगी। यह नियम खासकर अस्पतालों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लागू किया जाएगा, जहां तेज आवाज से मरीजों, पशुओं और आम नागरिकों को परेशानी होती है।

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि शहर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जा सके और लोगों को राहत मिले।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *