डेरावाली में हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाया, ग्रामीणों का उग्र विरोध—महिलाओं ने रोका प्रशासन का रास्ता

By admin
2 Min Read

श्रीमाधोपुर: ग्राम पंचायत कल्याणपुरा की ढाणी डेरावाली में मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने करीब 30 साल पुराने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान भारी पुलिस बल, जेसीबी मशीनें और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ग्रामीणों का जबरदस्त विरोध—महिलाओं ने रास्ता रोका, सड़क पर आगजनी

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को स्थानीय ग्रामीणों के तीखे विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने प्रशासन का रास्ता रोक लिया और ग्रामीणों ने सड़क पर टायर जलाकर दो घंटे तक विरोध किया। भारी हंगामे के बीच पुलिस ने व्यवस्था संभाली।

हाईकोर्ट के कड़े आदेश के बाद प्रशासन एक्शन में

जानकारी के अनुसार, यह अतिक्रमण करीब तीन दशक पुराना था। तहसीलदार श्रीमाधोपुर द्वारा बेदखली आदेश एक वर्ष पूर्व जारी किए गए थे, जिसकी अपील न्यायालय में लंबित थी।
परिवादी मुकेश सामोता द्वारा हाईकोर्ट में गुहार लगाने के बाद 17 नवंबर 2025 को अदालत ने निर्देश दिया कि — यदि अपीलीय न्यायालय का स्थगन आदेश प्रस्तुत न हो, तो तीन दिनों के भीतर अतिक्रमण हटाकर रिपोर्ट पेश की जाए।

इसी आदेश की पालना में मंगलवार देर शाम भारी पुलिस जाप्ता तैनात कर कच्चे–पक्के निर्माण हटाए गए।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद

कार्रवाई के दौरान उपस्थित प्रमुख अधिकारी—

  • अनिल कुमार, उपखंड अधिकारी श्रीमाधोपुर
  • ज्वाला सहाय मीणा, सहायक कलेक्टर सीकर
  • गिरधारी लाल शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपाधीक्षक
  • उमेश गुप्ता, पुलिस उपाधीक्षक
  • जगदीश प्रसाद बैरवा, तहसीलदार श्रीमाधोपुर
  • श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, थोई, जाजोद व नीमकाथाना थानाध्यक्षों सहित पाँच थानों का पुलिस बल

पूरी कार्रवाई कानून-व्यवस्था की सख्त निगरानी में पूरी की गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *