पीएम किसान उत्सव दिवस पर किसानों को मिली 20वीं किस्त, जयपुर में उत्सव का माहौल

By admin
2 Min Read

वाराणसी, उत्तर प्रदेश में आयोजित ‘पीएम किसान उत्सव दिवस’ पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की। इस बार 9.7 करोड़ किसानों को कुल 20,500 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खातों में भेजी गई।

राजस्थान के बांसवाड़ा में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित हुआ, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के किसानों से संवाद किया। जयपुर में यह कार्यक्रम सांसद मंजू शर्मा की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के कई किसानों ने भाग लिया।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार के कारण यह उत्सव संभव हुआ है। उन्होंने बताया कि किसानों को मिली राशि से वे बीज, खाद, फसल बीमा जैसी जरूरतों पर खर्च कर सकेंगे। जिला प्रमुख रमा देवी चौपड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का उद्देश्य देश और प्रदेश को 2047 तक विकसित बनाना है।

प्रधानमंत्री ने जयपुर जिले के करीब 3.64 लाख किसानों को लगभग 72.80 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित की। मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य सरकार भी प्रत्येक पात्र किसान को सालाना 3000 रुपये की राशि सीधे उनके खातों में भेज रही है। इससे प्रदेश के किसानों में उत्सव का माहौल है और उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा ने सभी किसानों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर उत्तर जयपुर सहित कई किसान उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *