राज्यपाल ने राजभवन में स्वतंत्रता दिवस मनाया

By admin
1 Min Read

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण किया। इसके बाद उन्हें आरएसी गारद ने सलामी दी। उन्होंने राजभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप पुस्तकें और मिठाई वितरित की। बागडे ने सभी को स्वाधीनता दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्र की समृद्धि और सम्पन्नता के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत राजभवन में खेजड़ी का पौधा लगाया। उन्होंने बताया कि मरुस्थल की जलवायु के अनुकूल खेजड़ी वृक्ष संपन्नता का प्रतीक है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी, प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर सहित राजभवन के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *