कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की Special Intensive Revision (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। ममता और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी आज कोलकाता की सड़कों पर उतरकर विरोध मार्च का नेतृत्व करेंगे। यह रैली डॉ. बी.आर. अंबेडकर प्रतिमा (रेड रोड) से शुरू होकर जोरासांको ठाकुरबाड़ी तक जाएगी।
टीएमसी का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के ज़रिए मतदाता सूची से पात्र मतदाताओं के नाम जानबूझकर हटाए जा रहे हैं, जिसे पार्टी ने “छिपा NRC” करार दिया है।
ममता ने कहा — “हम किसी भी हाल में ऐसा नहीं होने देंगे — एक भी वोटर का नाम लिस्ट से नहीं कटेगा।”
मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि अगर किसी नागरिक का नाम हटाया गया तो राज्यभर में जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों से पहले टीएमसी की जनसंपर्क रणनीति का हिस्सा है, जिसके ज़रिए पार्टी मतदाताओं के बीच अपना जनाधार मजबूत करना चाहती है।