श्रावण सोमवार पर शिव आराधना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

By admin
1 Min Read

वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने श्रावण मास के प्रथम सोमवार को अलवर के शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना की। उन्होंने सब्जी मंडी स्थित शिव मंदिर और सामान्य चिकित्सालय परिसर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की।

उन्होंने कहा कि सावन का महीना सनातन संस्कृति में विशेष महत्व रखता है और यह समय पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी होता है। राज्य सरकार धार्मिक और पर्यटन स्थलों के उन्नयन के लिए निरंतर कार्य कर रही है, और मंदिरों में भोग राशि बढ़ाने की घोषणा को उन्होंने सराहनीय बताया।

इस अवसर पर संजय शर्मा ने पौधारोपण कर हरियालो राजस्थान अभियान को आगे बढ़ाया और आमजन से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाएं और उनकी देखभाल भी करें। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सालय अधिकारी सुनील चौहान, पं. जलेसिंह, सियाराम मीणा, पुष्पेंद्र शर्मा, सौरभ कालरा, अभय सैनी सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *