अलवर में वैष्णव ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में वन एवं Environment राज्यमंत्री संजय शर्मा ने प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवा पीढ़ी की अहम भूमिका है और राज्य सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना से कार्य कर रही है।
उन्होंने बालिका शिक्षा को सामाजिक बदलाव की कुंजी बताते हुए कहा कि शिक्षित बेटियाँ समाज को नई दिशा देती हैं। समारोह में बच्चों को सम्मानित करना प्रेरणादायक कदम है, जिससे उनका उत्साहवर्धन होता है।
Environment संरक्षण की दिशा में उन्होंने बताया कि हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पिछले वर्ष 7.35 करोड़ पौधे लगाए गए थे और इस वर्ष 10 करोड़ पौधों का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे पौधारोपण के साथ उनकी देखभाल भी करें। इसके बाद उन्होंने मुंगस्का की राजकीय पौधशाला में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में वैष्णव ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र महेसर, उपाध्यक्ष जगमोहन सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।