जयपुर, 16 फरवरी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियंता {कार्मिक (क-4/2) विभाग} संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा -2024 की तिथियों को संशोधित किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत अब इस परीक्षा का आयोजन 22 और 23 मार्च 2026 को किया जाएगा। पूर्व में इस परीक्षा का आयोजन 15 और 16 मार्च 2026 को किया जाना प्रस्तावित था।

संशोधित परीक्षा कार्यक्रम आयोग सचिव ने बताया कि 22 मार्च को प्रातः 9 से 12 बजे तक हिंदी एवं दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक सोशल आस्पेक्ट्स ऑफ इंजीनियरिंग का पेपर होगा। 23 मार्च को प्रातः 9 से 12 बजे तक सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के प्रथम प्रश्न पत्र तथा दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक इन्हीं विषयों के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
2400 से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
कार्मिक विभाग की सहायक अभियंता भर्ती 2014 की प्रारंभिक परीक्षा 28,29 और 30 सितंबर 2025 को हुई थी. परीक्षा के लिए 75 हजार के लगभग अभ्यर्थी पंजीकृत थे. 27 नवंबर 2025 को परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था, जिसमें 2 हजार 413 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था. इन अभ्यार्थी की मुख्य परीक्षा 22 और 23 मार्च 2026 को होनी है. मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यार्थियों का चयन फाइनल लिस्ट से होगा. आयोग ने मुख्य परीक्षा की तिथि में संशोधन किया है लेकिन संशोधन का कारण साझा नही किया है.
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 15 अप्रैल तक होंगे पंचायत चुनाव; हाईकोर्ट आदेश बरकरार