PG कॉलेज के बाहर विरोध… NSUI ने क्यों फूंका CM भजनलाल का पुतला? जानिए वजह

By admin
2 Min Read

राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS कार्यक्रम के विरोध पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी से नाराज़ NSUI का जोरदार प्रदर्शन

बूंदी: राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के खिलाफ NSUI ने मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में बूंदी स्थित पीजी कॉलेज के गेट पर मुख्यमंत्री भजनलाल का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया। यह प्रदर्शन NSUI जिलाध्यक्ष किशन नेखाड़ी के नेतृत्व में किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि 30 सितंबर को जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी में RSS संगठन द्वारा शताब्दी समारोह आयोजित किया गया था, जो कि शिक्षा के मंदिर में राजनीतिक विचारधारा को थोपने जैसा है। NSUI ने इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध किया, लेकिन सरकार ने इसका जवाब लाठीचार्ज और गिरफ्तारी से दिया।

NSUI का कहना है कि पुलिस ने न सिर्फ NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ सहित कई पदाधिकारियों को गिरफ़्तार किया, बल्कि कार्यकर्ताओं पर लाठियां भी बरसाईं और वाहनों को नुकसान पहुंचाया।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि गिरफ़्तार पदाधिकारियों को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी ज़िम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश मीणा, हिंडोली ब्लॉक अध्यक्ष राकेश गुर्जर, केशवरायपाटन विधानसभा अध्यक्ष नीरज सिंह बोकण, ब्लॉक अध्यक्ष आकाश चौहान, भंवर सिंह सोलंकी सहित बड़ी संख्या में NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *