पुष्कर होटल एसोसिएशन ने पुलिस कार्रवाई पर जताई नाराजगी

By admin
2 Min Read

अनुमति प्राप्त पार्टी पर पुलिस की कार्रवाई को बताया अनुचित, IG-SP को 25 सितंबर को देंगे ज्ञापन

पुष्कर में हाल ही में पुष्कर रोड स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित पार्टी को लेकर होटल एसोसिएशन ने पुलिस कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताया है। एसोसिएशन के अनुसार, 21 सितंबर की रात पुलिस ने 55 व्यक्तियों के खिलाफ शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की, जबकि यह आयोजन पूरी तरह से अनुमति लेकर और लिखित आश्वासन के साथ किया गया था।

होटल एसोसिएशन का कहना है कि आयोजक ने पर्यटन विभाग से पूरी अनुमति ली थी और शांति बनाए रखने का भी आश्वासन दिया था। बावजूद इसके, पुलिस की अचानक कार्रवाई में होटल स्टाफ और मेहमानों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और पानी, कोल्ड ड्रिंक व अन्य सामग्री नष्ट कर दी गई।

एसोसिएशन ने इसे पर्यटन उद्योग पर हमला बताते हुए कहा कि इससे होटल व्यवसायियों और मेहमानों में डर का माहौल बन गया है। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

होटल एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो आगामी पुष्कर मेले में सहयोग नहीं किया जाएगा। इस मुद्दे पर 25 सितंबर को सुबह अजमेर पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *