राजस्थान में सहकार से समृद्धि कार्यक्रम को नई गति मिली है। सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक के नेतृत्व और प्रमुख शासन सचिव मंजू राजपाल के मार्गदर्शन में राजफेड और राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू संपन्न हुआ है।
इस समझौते से राज्य की सहकारी समितियों के उत्पाद अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच पाएंगे, जिससे उन्हें वैश्विक पहचान मिलेगी और आय में भी वृद्धि होगी। राजफेड के प्रबंध निदेशक टीकम चन्द बोहरा और NCEL के प्रबंध निदेशक अनुपम कौशिक ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
यह एमओयू सहकारी समितियों को निर्यात के क्षेत्र में कार्य करने का अवसर देगा और उनके सदस्यों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इससे पहले राजफेड ने भारतीय बीज सहकारी समिति और राष्ट्रीय सहकारी ऑर्गेनिक्स लिमिटेड के साथ भी समझौते किए हैं।
इस अवसर पर राजफेड के महाप्रबंधक डॉ. अमित शर्मा, कंसल्टेंट आर.एस. जोधा और एनसीडीसी प्रतिनिधि सुनील छापोला सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।