सऊदी अरब के मदीना के नजदीक सोमवार को बड़ा हादसा हुआ, जहां एक बस और टैंकर की टक्कर में 42 भारतीय उमराह यात्रियों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बस में आग लग गई। यात्री मक्का से मदीना की ओर जा रहे थे।
दुर्घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा—
“मेरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने भी इस घटना पर दुख जताया और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बताया कि उन्होंने रियाद स्थित भारतीय दूतावास और विदेश सचिव से संपर्क किया है। उन्होंने केंद्र सरकार और विदेश मंत्री जयशंकर से अपील की कि मृतकों के पार्थिव शरीर जल्द से जल्द भारत लाए जाएं और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि रियाद में भारतीय दूतावास और जेद्दा में भारतीय वाणिज्य दूतावास निरंतर राहत और सहायता कार्य में जुटे हुए हैं।
marijuana gummies online with safe packaging