नाहरगढ़ में ऑटो चालक पर चरवाहों का हमला, विहिप और बजरंग दल ने कार्रवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

By admin
1 Min Read

किशनगंज: नाहरगढ़ क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के प्रखंड सहसंयोजक पप्पू प्रजापति पर कुछ भेड़ पालक चरवाहों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले के दौरान आरोपियों ने ऑटो में तोड़फोड़ कर दी और चालक को घायल कर दिया।

सूचना मिलते ही नाहरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। इस घटना से आक्रोशित विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चरवाहों ने लाठियों से हमला करते हुए ऑटो के शीशे तोड़ दिए। घायल चालक पप्पू प्रजापति को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है

स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं, और पुलिस से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *