अरावली में अवैध खनन पर सख्ती : 20 जिलों में चलेगा विशेष अभियान, नए खनन पर पूरी तरह रोक

By admin
2 Min Read

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अरावली पर्वतमाला में अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने अरावली से जुड़े 20 जिलों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अरावली के प्राकृतिक स्वरूप से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने वन एवं पर्यावरण विभाग, खान विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस को आपसी समन्वय के साथ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अरावली क्षेत्र में सघन पौधारोपण अभियान को गंभीरता से लागू करने पर जोर दिया गया है। अरावली को फिर से हरा-भरा बनाने के लिए राज्य सरकार ने 250 करोड़ रुपये की ‘हरित अरावली विकास परियोजना’ तैयार की है।

29 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान

शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित वन एवं पर्यावरण तथा खान विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के ठोस और ज़मीनी स्तर पर दिखने वाले परिणाम सामने आने चाहिए। यह विशेष अभियान 29 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलाया जाएगा।

नए खनन पर पूरी तरह रोक

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि अरावली क्षेत्र में किसी भी प्रकार के नए खनन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाएगा और ये नियम पूरे अरावली भू-भाग पर समान रूप से लागू होंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *