सुमेरपुर. पालिका अधिशाषी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित ने सफाई से लेकर शहर की बुनियादी समस्याओं के समाधान का प्लान बनाया है। जो संसाधन नगरपालिका के पास है उनमें से टीम वर्क के रूप में कार्य करके समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहे है। अधिशाषी अधिकारी ने नगरपालिका के 7 अधिकारी कर्मचारियों को वार्डो का प्रभारी बनाया है। हर प्रभारी को 5-5 वार्ड दिये है। इसमें वो सीवरेज सफाई, सफाई व्यवस्था, लाईट सहित अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी लेंगे। इसे लेकर रोज इनको 1 घंटे फील्ड में रहकर संबंधित प्रभारी को फीडबैक देना होगा। इनके मार्फत पूरी रिपोर्ट अधिशाषी अधिकारी के पास जाएगी।

जनप्रतिनिधियों से भी लेंगे सुझाव
समस्याओं के समाधान की दिशा में पार्षदों व अन्य जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी लिए जाएंगे। वार्डो की जानकारी लेकर काॅमन रिपोर्ट बनाई जाएगी। इससे प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जा सकेंगे।
सीवरेज पर फोकस
अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि सीवरेज को लेकर बार-बार शिकायते आ रही है। जिसको लेकर पालिका तकनीकी अधिकारी के सुपरवीजन में संवेदक से सफाई कार्य करवाया जा रहा है तथा अन्य समाधान हेतु जिम्मेदारी तय करेंगे।
जानिए।

35 वार्डो की जिम्मेदारी 7 प्रभारीयो पर
अधिशाषी अधिकारी राजपुरोहित द्वारा शहर के 35 वार्डो पर 7 प्रभारी बनाये गये है कनिष्ठ अभियंता ललित भारद्वाज वार्ड सं. 01 से 05 , राजस्व निरीक्षक सुशील पुरोहित वार्ड सं. 06 से 10 तक, कनिष्ठ अभियंता कैलाशकुमार मीणा वार्ड सं. 11 से 15 तक,वरिष्ठ सहायक हनुवन्तसिंह वार्ड सं. 16 से 20 तक, वरिष्ठ सहायक योगेश गर्ग वार्ड सं. 21 से 25 तक, वरिष्ठ प्रारूपकार श्रीकान्त लकवाल वार्ड सं. 26 से 30 तक, फायरमैंन बसंतकुमार वार्ड 31 से 35 तक के प्रभारी नियुक्त किए हुए है।
रात्रिकालीन विशेष सफाई एवं मुख्य मार्गो की धुलाई कार्य
शहरी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर रात्रिकालीन सफाई करवाई जा रही है एवं पालिका अग्निशमन वाहन द्वारा शहर के सर्कलों एवं मुख्य मार्गो की धुलाई कार्य करवाया जा रहा है। शहर के समस्त बंद पडे फाउंटेन को रिपेयरिंग करवाकर शुरू करवाए गए तथा शहर के समस्त सर्कलों तथा डिवाईडरों व कार्यालय पर रंगरोगन करवाया गया तथा शहर की रोशनी व्यवस्था को दुरस्त करवाया गया तथा दीपावली पर्व के मध्यनजर शहर के समस्त सर्कलों व डिवाईडरों पर विशेष रोशनी व्यवस्था करवायी गयी। साथ ही पालिका क्षेत्र में बिना पालिका अनुमति के लगे होर्डिग बैनर को पालिका कर्मचारी की सहायता से हटाया गया। अधिशाषी अधिकारी द्वारा सफाई व्यवस्था सुदृढ करने हेतु पालिका सफाई जमादारों को पाबंद करते हुए सख्त चेतावनी दी गई कि दीपावली पर्व को देखते हुए विशेष सफाई अभियान चलाकर शहर को साफ सुथरा बनाया जाये। साथ ही शहर की रोडलाईट व्यवस्था को भी दीपावली से पूर्व दुरूस्त किया जावें। साथ ही पालिका कनिष्ठ अभियंता ललित भारद्वाज, एस.आई. यशवन्त परिहार एवं नरेगा प्रभारी जसवंतसिंह को निर्देशित किया गया कि दीपावली से पूर्व अलग अलग टीम बनाकर शहर के समस्त मुख्य मार्गो, डिवाईडरों, सर्कलों एवं एन्ट्री पोइंटो की विशेष सफाई करवाकर शहर को साफ सुथरा बनावें। जिसकी पालना में कार्यालय आदेश जारी कर पालिका कार्मिकों को शहर की सफाई व्यवस्था सुदृढ करने हेतु आदेशित किया गया।
