आसींद में दुर्गा वाहिनी और विश्व हिंदू परिषद का भव्य पथ संचलन, मातृशक्ति का शौर्य और अनुशासन दिखा

By admin
2 Min Read

नारी शक्ति ने अखाड़ा प्रदर्शन से दिखाया आत्मरक्षा का संकल्प, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

आसींद: दुर्गा वाहिनी और विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कस्बे में मातृशक्ति का भव्य और अनुशासित पथ संचलन निकाला गया। यह आयोजन नारी शक्ति के शौर्य, अनुशासन और स्वाभिमान का प्रतीक बना।

संचलन का शुभारंभ तहसील कार्यालय ग्राउंड से हुआ, जहां वीरांगनाओं ने जोशीले जयघोष के साथ कदमताल करते हुए यात्रा की शुरुआत की। यात्रा रावणा राजपूत कॉलोनी, ब्यावर रोड, चुंगी नाका और सिविल लाइन से होती हुई महाराणा प्रताप सर्कल तक पहुंची। यहां से पथ संचलन लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचा, जहां दुर्गा वाहिनी की बहनों ने अखाड़ा प्रदर्शन कर अपनी आत्मरक्षा की तैयारी और निर्भीकता का संदेश दिया। इस अद्भुत प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अंत में संचलन गांधी चौक और ब्राह्मणों का मोहल्ला होते हुए प्रेम वाटिका में संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य वक्ता ने मातृशक्ति का आह्वान करते हुए कहा कि महिलाएं निडर होकर, स्वाभिमान और संस्कारों को अपनाते हुए रानी लक्ष्मीबाई और दुर्गावती जैसी वीरांगनाओं के पथ पर आगे बढ़ें। पूरे कस्बे में इस भव्य पथ संचलन का उत्साहपूर्वक स्वागत हुआ। जगह-जगह पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर मातृशक्ति का अभिनंदन किया। यह आयोजन नारी जागरण, आत्मबल और राष्ट्र-धर्म के प्रति महिलाओं की प्रतिबद्धता को उजागर करता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *