आज दुनिया की नजरें भारत पर, 20 बड़े नेता करेंगे AI को डिकोड, जानें कौन-कौन होगा शामिल

2 Min Read

दुनियाभर की निगाहें आज भारत मंडपम पर टिकी हैं, जहां इंडिया AI इंपैक्ट समिट का भव्य आयोजन हो रहा है। इस वैश्विक मंच पर 20 से अधिक विश्व नेताओं और शीर्ष उद्योगपतियों की मौजूदगी रहने वाली है। सुबह 9:40 बजे नरेन्द्र मोदी उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। समिट के उद्घाटन सत्र को इमैनुएल मैक्रों और एंतोनियो गुतारेस भी संबोधित करेंगे। इसके अलावा टेक और इंडस्ट्री जगत के कई प्रमुख नेता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य और उसके वैश्विक प्रभाव पर अपने विचार साझा करेंगे।

ओपनिंग सेरेमनी में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी एआई एक्शन समिट में भाग ले चुके हैं। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों में AI की संभावनाओं पर जोर देते हुए कहा था कि तकनीक के माध्यम से लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

मैक्रों बोले—हर क्षेत्र में समाधान संभव

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने पहले भी एआई को लेकर कहा है कि इसके माध्यम से अर्थव्यवस्था से लेकर पर्यावरण तक की चुनौतियों का समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने भारत में आयोजित इस समिट को वैश्विक सहयोग के लिए अहम बताया।

UN प्रमुख ने भारत की पहल को सराहा

संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुतारेस ने कहा है कि एआई का विकास समावेशी होना चाहिए, ताकि ग्लोबल साउथ के देशों को भी इसका लाभ मिल सके। उन्होंने भारत को इस समिट के लिए उपयुक्त मंच बताया।

मैक्रों ने शेयर की मोदी संग AI फोटो

बुधवार को मैक्रों भारत पहुंचे और प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पीएम मोदी के साथ अपनी AI जनरेटेड तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “जब दोस्त जुड़ते हैं, तो इनोवेशन होता है। AI इंपैक्ट समिट के लिए तैयार रहें।”

यह भी पढ़ें: न कोई बैंड-बाजा न कोई तामझाम… शादी के बंधन में बंधे दो IAS अधिकारी, पेश की सादगी की मिसाल

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *