Earth का तो क्या बिगड़ेगा….

By admin
4 Min Read

विकास के नाम पर विनाश की ओर बढ़ते कदम

Earth: हम 21 वी सदी के लोग अकसर घमंड करते हैं इस बात पर की हम लोग बहुत एडवांस्ड हैं हम लोग बहुत विकास कर चुके है , हम अब तक की पीढ़ियों के सबसे ज्यादा इंटेलिजेंट लोग हैं , परन्तु शायद हम नहीं जानते की हमारे सर पर एक बहुत बड़ा इलज़ाम है और वो इलज़ाम है खुद ही खुद के लिए विनाश के रास्ते खोलने का , हमारे पूर्वज हमारे बुजुर्ग हमें एक बेहद खूबसूरत पर्यावरण विरासत में सौंप कर गए थे हर तरफ हरियाली, मीठे पानी के झरने, नदियां साफ हवा और पौष्टिक फल, सब्जिया !

Earth नहीं, हम हैं संकट में – असली चेतावनी

परन्तु हमने क्या किया हमने सब कुछ उजाड़ के रख दिया हमने पेड़ काट दिए और वहां प्लास्टिक के कचरे का ढेर इक्कट्ठा कर दिया हमने असली घास काट के फेंक दी और प्लास्टिक की घास घरो में लगा ली , जंगल काट दिए और जंगल थीम पर वाल पेपर घरों में लगा लिये , असली परिंदो के घर उजाड़ कर उन्हें ख़तम कर दिया और घरों में पक्षियों की आवाजों वाली डोर बेल लगा ली , पेड़ों में एक बाल्टी पानी डालने की बजाय कूलर में 4 बाल्ल्टी पानी डालना ज्यादा सरल लगने लगा !

केमिकल्स को कहो ‘ना’, प्रकृति को कहो ‘हां’

कुछ लोग कहते हैं की जिस गति से हम आगे बढ़ रहे हैं उस गति से Earth का अंत नज़दीक है परन्तु मैं यह नहीं मानता मेरा मानना है की पृथ्वी तो ना जाने कितने हजारो सालों से है और इसने अपनी आवश्यकता अनुसार इसमें परिवर्तन किया हैं , जैसा वातावरण पृथ्वी पर रहा है वैसे ही जीव जंतु विकसित कर लिए गए , और यहीं सावधान होने की ज़रूरत है की Earth को कुछ नहीं होने वाला है , पृथ्वी तो कचरा खाने वाले जीव भी विकसित कर लेगी और केमिकल में रहने वाले कीड़े मकोड़े भी पैदा कर लेगी , कीचड़ में भी जिंदगी बिताने वाले जीव Earth विकसित कर सकती है ! यानी पृथ्वी का कुछ नहीं बिगड़ेगा लेकिन यदि किसी का कुछ बिगड़ने वाला है तो वो है आदम जात , यानी हम और आप !

वक्त है संभल जाइये अभी भी पहली बारिश की सौंधी महक फ़िज़ाओं में है , इसे संभाल लीजिये ! अगर समय पर बादलों को डाउनलोड करना है तो इस Earth पर ढेर सारे पेड़ इंस्टाल कर दीजिये, कर दीजिये प्लास्टिक को अपनी इस धरती से डिलीट और कह दीजिये केमिकल्स को NO !!!

Read More: पर्यावरण के योद्धा: ‘Green Hero ऑफ इंडिया’ आर. के. नायर की प्रेरणादायक कहानी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *