Yogi-Rajnath समेत 9 नेताओं की सुरक्षा से हटेंगे NSG Commando, VIP Security में तैनात नहीं होंगे, CRPF लेंगे जगह

By admin
1 Min Read

दिल्ली| केंद्र सरकार ने बुधवार को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) को VIP Security से हटाने का फैसला लिया है। इनकी जगह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान लेंगे। अगले महीने से आदेश लागू हो जाएगा। पार्लियामेंट की Security में लगे रिटायर्ड CRPF जवानों को स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी।

Aditya nath yogi

उन्हें VIP Security विंग में भेजा गया है। इसके लिए नई बटालियन बनाई गई है। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद ये जवान VIP सुरक्षा में तैनात होंगे। CRPF के पास पहले से 6 VIP Security बटालियन मौजूद है। नई बटालियन के साथ ये सात हो जाएंगी। देश में इस समय रक्षामंत्री Rajnath Singh और यूपी के CM Yogi आदित्यनाथ समेत 9 नेता ऐसे हैं, जिनकी Security NSG के ब्लैक कैट कमांडो करते हैं।

nsg commando

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *