अब CEC राजीव कुमार के Helicopter की उत्तराखंड में Emergency Landing

By admin
1 Min Read

उत्तराखंड | देश में बीते दिनो से लगातार विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग हो रही है…ऐसे में आज मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के हेलिकॉप्टर की उत्तराखंड में मुनस्यारी के रालम में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। इसकी वजह खराब मौसम बताई गई है.. हेलिकॉप्टर मिलम की तरफ जा रहा था। उनके साथ राज्य के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी हैं।

यह भी जानकारी है कि सीईसी का मिलम से नंदा देवी बेस कैम्प ट्रैकिंग के लिए जाने का प्लान था, लेकिन इस बीच दोपहर 1 बजे मौसम खराब होने पर पायलट ने खतरा महसूस किया और सूझबूझ से हेलिकॉप्टर को पास के ही  एक खेत में सेफ लैडिंग करा दिया…डीएम ने सीईसी से बात की, वे सुरक्षित हैं। लैंडिंग के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त और उनके साथ मौजदू अन्य अधिकारियों को पास स्थित गेस्ट ले जाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *