बेंगलुरू में बारिश ने धोया पहले दिन का Cricket match अंपायर्स ने रद्द किया आज का खेल …टॉस भी नहीं हो सका… भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल रद्दकर दिया गया है। बेंगलुरु में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। ऐसे में अंपायर्स ने ग्राउंड स्टॉफ से बात करने के बाद दिन का खेल रद्द करने का फैसला किया।
मौसम के अनुसार बेंगलुरु में अगले 4 दिन तक इसी तरह के मौसम का अनुमान है। इससे पहले कानपुर टेस्ट के शुरुआती 3 दिन भी बारिश से प्रभावित हुए थे.