कश्मीर: जन्नत, जख्म और जज़्बा — पहलगाम की कहानी

4 Min Read

पहलगाम : कहा जाता है कि अगर धरती पर कहीं स्वर्ग है, तो वो कश्मीर है। बर्फ से ढकी चोटियाँ, बहती नदियाँ, पाइन के पेड़ और फूलों से सजी वादियाँ… सब मिलकर एक ऐसी तस्वीर बनाते हैं, जो सुकून देती है। Kashmir की यही खूबसूरती हर साल लाखों सैलानियों को अपनी ओर खींचती है। लेकिन इस जन्नत की गोद में एक ऐसा सच भी छिपा है… जो डर, दर्द और दहशत से भरा हुआ है।

पहलगाम: खूबसूरती के बीच दर्द की गूंज

Pahalgam की बैसरन घाटी… जहां हरियाली और शांति का अद्भुत संगम दिखता है… वही जगह 22 अप्रैल 2025 को एक दर्दनाक हादसे की गवाह बनी।उस दिन आतंकियों ने बेगुनाह पर्यटकों को निशाना बनाया। इस हमले में: 26 निर्दोष लोगों की जान गई ,एक स्थानीय पोनीवाले की मौत हुई ,17 लोग घायल हुए ,चारों ओर चीख-पुकार, खून और खौफ का माहौल था। यह हमला सिर्फ लोगों पर नहीं था… बल्कि इंसानियत पर था।

भारत का जवाब: ऑपरेशन सिंदूर

इस हमले के बाद भारत ने सख्त कदम उठाया।,Operation Sindoor के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया,कार्रवाई में: 9 बड़े आतंकी लॉन्चपैड तबाह किए गए,Lashkar-e-Taiba, Jaish-e-Mohammed और Hizbul Mujahideen के ठिकानों पर हमला हुआ,100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई,इसके बाद दोनों देशों के बीच 4 दिन तक तनावपूर्ण हालात बने रहे, जिसके बाद 10 मई को सीजफायर पर सहमति बनी।,हीरो जिन्होंने इंसानियत को जिंदा रखा,इस भयावह घटना के बीच कुछ चेहरे ऐसे भी सामने आए, जिन्होंने इंसानियत की मिसाल पेश की।आदिल हुसैन शाह — एक साधारण पोनीवाला, जिसने अपनी जान की परवाह किए बिना पर्यटकों को बचाने की कोशिश की,उनके पिता के शब्द आज भी गूंजते हैं ,”उन्होंने धर्म देखकर मारा, मेरे बेटे ने बचाने से पहले धर्म नहीं देखा।”,सरकार ने उनके परिवार को नया घर दिया ,पत्नी और भाई को नौकरी दी,इसके अलावा अब्दुल वहीद वानी, जो पोनीवालों के संगठन के अध्यक्ष हैं, सबसे पहले मौके पर पहुंचे।,उन्होंने पुलिस को सूचना दी और घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में मदद की।

एक साल बाद: क्या हालात सामान्य हुए?

हमले को एक साल बीत चुका है… लेकिन जख्म अभी भी ताजा हैं।आज पहलगाम में: सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त है ,पर्यटन काफी हद तक प्रभावित हुआ है,स्थानीय लोगों की आजीविका पर असर पड़ा है,हाल ही में प्रशासन ने एक नया कदम उठाया है — QR कोड बेस्ड पहचान प्रणाली, जिसमें: टूरिज्म से जुड़े हर व्यक्ति का रिकॉर्ड होगा,पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा,इसका उद्देश्य है: टूरिस्ट्स की सुरक्षा बढ़ाना,लोकल लोगों पर भरोसा मजबूत करना,जख्म भरने में वक्त लगेगा…,ऐसी घटनाएं सिर्फ आंकड़े नहीं होतीं… ये यादें बन जाती हैं, जो लंबे समय तक पीछा नहीं छोड़तीं।,पहलगाम आज भी खूबसूरत है… लेकिन उस खूबसूरती के पीछे एक दर्द छुपा है।

आपकी राय?

अगर आप कभी कश्मीर गए हैं, खासकर पहलगाम… तो आपका अनुभव कैसा रहा?,क्या आपको वहां सुरक्षा और भरोसा महसूस हुआ?कमेंट में जरूर बताइए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *