संसद में इंडिया गठबंधन की बैठक, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट

By admin
2 Min Read

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बताया कि मंगलवार को संसद भवन परिसर में इंडिया गठबंधन के दलों की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में जनता के मुद्दों को मिलकर सदन में उठाने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई।

राहुल गांधी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कहा कि उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मौजूदगी में बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा, “हम मिलकर जनता के हक़ और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदन में आवाज़ उठाते रहेंगे।”

बैठक में उच्चतम न्यायालय के एक वर्तमान न्यायाधीश द्वारा राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को लेकर भी चर्चा की गई। विपक्षी नेताओं ने इसे असाधारण और लोकतांत्रिक अधिकारों के विरुद्ध बताया। सभी नेताओं का मानना था कि राष्ट्रीय हित के मुद्दों पर टिप्पणी करना विपक्ष की जिम्मेदारी है और इस पर सवाल उठाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

बैठक में देश की सीमाओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठा। नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश की सीमाओं की रक्षा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि जब कोई सरकार अपनी ज़िम्मेदारी निभाने में नाकाम हो जाती है, तो उसे जवाबदेह ठहराना हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य बन जाता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *