दिल्ली | Diwali से ऐसा लगता है कि सोने की कीमतें सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है | और शुक्रवार को ये आकंड़ा 80 हजार के करीब जा पहुंचा | तो चांदी के भावों में भी चमक बरकरार है| दीपावली पास आई तो भारतीय बाजार में सोने और चांदी की डिमांड निकल पड़े है। इस कारण से भारत में स्टैंडर्ड सोने की कीमत ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए |
शुक्रवार को जयपुर सर्राफा बाजार में स्टैंडर्ड सोने की कीमत बढ़ाकर 79 हजार 500 रुपए के ऑल टाइम हाई पर जा पहुंची जबकि चांदी में प्रति किलो की कीमत बढ़कर 94 हजार 900 रुपए आ गई इससे जुड़े कारोबारियों की माने तो स्टैंडर्ड सोने की कीमत इतिहास में पहली बार 80 हजार रुपए के पास आई है | और दीपावली तक स्टैंडर्ड सोने की कीमत बढ़ाकर 85 हजार के आंकड़े को भी छू सकती है.