बस्सी (जयपुर ग्रामीण): Bassi क्षेत्र में Rajasthan Police की एक संवेदनशील और मानवीय पहल चर्चा का विषय बनी हुई है।

बस्सी क्षेत्र में Rajasthan Police की एक संवेदनशील और मानवीय पहल चर्चा का विषय बनी हुई है। Kanota Police Station की पुलिस टीम ने अपने ही थाना परिसर के मेस में कार्यरत रामकेस पटेल की दो बेटियों के विवाह में परिवार की तरह आगे बढ़कर सहयोग किया और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।
जानकारी के अनुसार, रामकेस पटेल निवासी गढ़ोरा (दौसा) आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपनी बेटियों की शादी को लेकर चिंतित थे। इस स्थिति को समझते हुए कानोता थाना पुलिस ने पहल करते हुए उनकी मदद का जिम्मा उठाया।
थानाधिकारी Munindra Singh के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सामूहिक रूप से “मायरा” भरकर परिवार को बड़ी राहत दी। पुलिसकर्मियों ने थाली में ₹2 लाख 21 हजार की नगद राशि के साथ कपड़े और घरेलू उपयोग का सामान भेंट किया।
यह सहयोग केवल आर्थिक मदद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पुलिस टीम ने शादी समारोह में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। इस दौरान माहौल भावुक हो गया, जब पुलिसकर्मी परिवारजन की भूमिका में नजर आए।
स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने इस पहल की जमकर सराहना की और इसे पुलिस की सकारात्मक एवं मानवीय छवि का प्रतीक बताया।
इस मौके पर उप निरीक्षक मनोज कुमार, एएसआई विजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल कैलाश चंद, हेड कांस्टेबल राजेश, हेड कांस्टेबल दिलीप सिंह, छुट्टन सिंह, कांस्टेबल सोनाराम, रामवतार और कानूराम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
क्षेत्र में इस सराहनीय पहल की व्यापक चर्चा हो रही है।