अयोध्या दीपोत्सव : 28 लाख दीयों से राम नगरी रोशन, गिनीज में दर्ज होगा Record

By admin
1 Min Read

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं…इस बार गंगा के घाट और अयोध्या में 28 लाख दीपक रोशन होंगे । सरयू के घाटों पर दीप कहां जलेंगे, लाइटिंग कैसे और भव्य होगी? इसका ब्लू प्रिंट भी तैयार है। अयोध्या, गोंडा और अंबेडकरनगर के 10-12 गांवों के कुम्हार करीब 12 लाख दीये तैयार कर रहे हैं। बाकी के 16 लाख दीये डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अलग-अलग कंपनियों से तैयार किए जा रहे हैं. पहली बार इतने दीये जलाने की जगह को देखते हुए साइज बीते साल की तुलना में 10 मिलीलीटर छोटा किया है…साथ ही सरकार कुम्हारों से दीये 35 लाख रुपए में खरीद रही है। अयोध्या के आस-पास के 10 जिलों के कुम्हारों के लिए सच में ये दिवाली यादगार होने जा रही है

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *