कोलकाता Rape – murder Case : ममता की डॉक्टरों से अपील, अनशन खत्म कर काम पर लौटें

By admin
1 Min Read

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर के विरोध में अनशन जारी है….इस बीच हड़ताली डॉक्टरों से बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने अनशन खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की अधिकतर मांगें पूरी की गई हैं, हालांकि स्वास्थ्य सचिव को हटाने की मांग नहीं मानी गई ..

सीएम ममता ने कहा- ‘हर किसी को विरोध का अधिकार है, लेकिन इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। किसी विभाग में हर किसी को एक साथ हटाना संभव नहीं है। हमने पहले ही DHS और DME को हटा दिया है, इसलिए राजनीति से ऊपर उठकर काम पर लौटें।’ बता दें कि ट्रेनी डॉक्टर के लिए न्याय और मेडिकल सुविधाओं में सुधार की मांग करते हुए जूनियर डॉक्टर पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *