जापान साइंस सकूरा प्रोग्राम में प्रदेश की दो छात्राएं लेंगी भाग

By admin
1 Min Read

केजीबीवी की प्रीती तथा स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल की आयुषी का हुआ चयन

जयपुर, 13 जून। स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जापान साइंस एंड टेक्नोलोजी एजेंसी द्वारा जापान के टोक्यो में 16 जून से 22 जून, 2024 को आयोजित होने वाले सकूरा साइंस प्रोग्राम में भाग लेने के लिए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, करणपुरा, हनुमानगढ़ की छात्रा प्रीती व स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल, पोकरण, जैसलमेर की छात्रा आयुषी पालीवाल का चयन हुआ है।

जापान जाने से पूर्व गुरूवार को बालिकाओं का स्वागत राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त श्री अविचल चतुर्वेदी द्वारा परिषद् कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम के लिए राज्य स्तर पर बालिकाओं के चयन पर खुशी जाहिर करते हुए श्री चतुर्वेदी ने बालिकाओं को बधाई दी एवं जापान प्रवास के संबंध में आवश्यक परामर्श दिए।

इस अवसर पर बालिका शिक्षा के उपायुक्त श्री निशु कुमार, उपनिदेशक श्रीमती मधु शर्मा तथा सहायक निदेशक श्रीमती वंदना सिंह उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *