दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में CBI की मांग पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सुनवाई के दौरान CBI ने केजरीवाल की 14 दिन न्यायिक हिरासत की मांग की थी। जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। केजरीवाल को 12 जुलाई को दोपहर 2 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया जाएगा। केजरीवाल को तीन दिन की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद CBI ने कोर्ट में पेश किया था। विशेष न्यायाधीश सुनैना शर्मा ने केजरीवाल को जेल भेजने की मांग करने वाली याचिका पर पहले फैसला सुरक्षित रखा और बाद में 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश दे दिया।