यूपी के बरेली में बवाल, बदमाशों ने की दिनदहाड़े फायरिंग, सरकार ने थाना प्रभारी सहित 7 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

By admin
2 Min Read

यूपी में बरेली के इज्जतनगर में प्लॉट पर कब्जे को लेकर बवाल होने की खबर सामने आई है…. दबंगों ने पीलीभीत बाईपास पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और 2 बुलडोजरों को आग के हवाले कर दिया गया….. वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए…. इस पूरे हंगामे के वीडियो भी सामने आए हैं…. जिसमें कई युवक फिल्मी स्टाइल में सड़क पर फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं….. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने लालपुर निवासी आदित्य उपाध्याय की पीलीभीत बाईपास रोड पर बजरंग ढाबे के पास स्थित शंकरा महादेवा मार्बल्स के सामने फायरिंग हुई…… बिल्डर और मार्बल कारोबारी के गुर्गों के बीच हुई फायरिंग में दो युवकों के घायल होने की सूचना है….. फायरिंग की खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कारोबारी आदित्य और उसके बेटे अविरल को हिरासत में ले लिया और उनकी लाइसेंसी बंदूक जब्त कर ली….. प्रदेश में इतनी बड़ी वारदात की सूचना के बाद राज्य सरकार तुरंत एक्शन में दिखी और इज्जत नगर थाना प्रभारी सहित 7 पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया….. राधेश्याम को सीबीगंज थाने से हटाकर इज्जत नगर में इंस्पेक्टर बनाया गया है… जबकि सीबीगंज थाने में सुभाष नगर थाने के इंस्पेक्टर क्राइम राजबली सिंह को थाना प्रभारी बनाया गया है…..

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *