आमेट, राजसमंद
डिप्टी सीएम के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त
गौवंश सामने आने से हुआ हादसा
गाड़ी चालक की हालत गंभीर
आगरिया क्षेत्र में हुआ हादसा

राजसमंद के आमेट थाना क्षेत्र में बुधवार को डिप्टी सीएम दिया कुमारी के काफिले की एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है….. बताया जा रहा है कि आगरिया इलाके में तेज रफ्तार गाड़ी के सामने अचानक गौवंश के आने से हादसा हुआ…. जिसके बाद गाड़ी चालक गंभीर घायल हो गया…. जिसे आर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है….. हादसे में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी सुरक्षित बताई जा रही हैं……. आपको बता दें कि डिप्टी सीएम दिया कुमारी कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ की मां के निधन पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करने आगरिया गांव पहुंची थी…..
