NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ की रिहाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

By admin
1 Min Read

नावां में युवा शक्ति संगठन ने जताया विरोध, कहा — “राजनीतिक द्वेष में की गई गिरफ्तारी, निर्दोषों को तुरंत रिहा किया जाए”

डीडवाना: NSUI प्रदेशाध्यक्ष विनोद जाखड़ और अन्य NSUI कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार को नावां तहसील क्षेत्र में युवा शक्ति संगठन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन नावां उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी को सौंपा गया।

संगठन के प्रीतम मेघवाल ने बताया कि विनोद जाखड़ एवं अन्य NSUI पदाधिकारियों को बिना किसी ठोस सबूत के राजनीतिक द्वेषवश गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया और कहा कि यदि शीघ्र रिहाई नहीं की गई, तो क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ने की जिम्मेदारी सरकार की होगी।

ज्ञापन में कहा गया कि यह कार्रवाई छात्रों और युवाओं में गहरा आक्रोश पैदा कर रही है। संगठन ने मांग की कि लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए निर्दोष छात्रों को तुरंत रिहा किया जाए।

इस अवसर पर मनीष कुमार, सुभाष बाल्मीकि, महेंद्र भार्गव, विपुल शर्मा, मनीष जांगिड़, भागचंद सैनी सहित कई युवाओं ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज कराया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *