18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो गया है…..सबसे पहले सदन में राष्ट्रगान हुआ…. और फिर पिछले सदन के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई…. इसके बाद पीएम मोदी ने लोकसभा सदस्य की शपथ ली…. मोदी के बाद कैबिनेट सदस्यों और फिर सांसदों ने शपथ ली….. पहले दिन करीब आधे सांसदों का शपथ ग्रहण पूरा हो चुका है….. सत्र शुरू होने से पहले संसद पहुंचे PM मोदी ने कहा कि देश चलाने के लिए सबकी सहमति जरूरी है….. हम सबको साथ लेकर चलना चाहते हैं…. संविधान की मर्यादाओं का पालन करते हुए देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं…. देश को एक जिम्मदार विपक्ष की जरूरत है…..