केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दौरा
सर्किट हाउस में मीडिया से हुए मुखातिब
वाराणसी में मीडिया से मुखातिब हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

इधर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान वाराणसी दौरे पर रहे….. जहां उन्होंने सर्किट हाउस में मीडियाकर्मियों से बीत की…. उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही कृषि क्षेत्र एनडीए सरकार की प्राथमिकता में रहा है और नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भी कृषि क्षेत्र का पर्याप्त विकास होगा….. पीएम मोदी ने भी शपथ ग्रहण के बाद सबसे पहले किसानों के हित में फैसला लिया और किसान सम्मान निधि की फाइल पर हस्ताक्षर किए…. अब फिर से किसान सम्मान निधि जारी हो रही है और कृषि क्षेत्र में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है…..