टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है…. सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने जगह क्या बनाई….. इस जीत के बाद लोगों की भीड़ से अफगानिस्तान में चक्का जाम हो गया…… अफगानिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी टीम है…… राशिद खान के पठानों ने आखिरी मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर इतिहास रच दिया और पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में कदम रखा……..
आपको बता दें कि अफगानिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 115 रन बनाए थे…. जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश को 19 ओवर में 114 रनों का रिवाइज्ड टारगेट मिला और टीम 17.5 ओवर में महज 105 रनों पर ऑल आउट हो गई…. टीम के सेमीफाइनल में पहुंचते ही लोगों ने खुशी के मारे अफगानिस्तान की सड़कों पर चक्का जाम कर दिया…… अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने देश की सड़कों पर चक्काजाम की तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर शेयर की है….. हालात ये थे कि मजबूरी में भीड़ पर काबू पाने के लिए अफगानिस्तान सरकार ने वॉटर ब्रिगेड का इस्तेमाल किया….
