1 जुलाई से लागू होंगे तीन नए कानून, मुख्य सचिव ने ली उच्चस्तरीय बैठक

By admin
1 Min Read


नए कानून न्याय प्रणाली को बनाएगा न्याय आधारित
संविधान की मूल भावनाओं को करेगा मजबूत
मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में सोमवार को शासन सचिवालय में नए आपराधिक कानून को लेकर अहम बैठक हुई…… बैठक में नए आपराधिक कानूनों को लेकर चर्चा की गई….. मुख्य सचिव ने कहा कि 1 जुलाई से 3 नये कानून….. भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 लागू हो जाएंगे…… जिसके बाद भारत की 150 साल पुरानी न्याय प्रणाली न्याय आधारित होगी….

पंत ने गृह विभाग को वकीलों के साथ प्रदेश की ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, नगर निकाय, नगर पालिकाओं में नए कानूनों की जानकारी देने की दिशा में काम करने के निर्देश दिए….. बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के एसीएस कुलदीप रांका, गृह विभाग के एसीएस आनंद कुमार, विधि एवं विधिक कार्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव ब्रजेन्द्र कुमार जैन सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे……

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *