शिकारपुरा में वृक्षारोपण अभियान और विकास कार्यों का लोकार्पण

By admin
2 Min Read

जोधपुर जिले की ग्राम पंचायत शिकारपुरा में बुधवार को ‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान – हरियाळो-राजस्थान’ के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम और 63.53 लाख रुपये की लागत से हुए पांच विकास कार्यों का लोकार्पण संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण को प्राथमिकता दे रही है और डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के जीवन स्तर को ऊंचा उठा रही है।

शिकारपुरा धाम में श्री राजेश्वर भगवान की 82वीं पुण्यतिथि पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मंत्री ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए खेजड़ी जैसे पारंपरिक वृक्षों के संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन की कमी ने पेड़ों के महत्व को उजागर किया और अब वृक्षारोपण अभियान से वन्यजीवों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।

कृषि और किसान कल्याण की दिशा में सरकार की संवेदनशीलता को रेखांकित करते हुए मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर ₹9,000 प्रति वर्ष कर दी गई है।

लोकार्पित विकास कार्यों में शामिल हैं:

  • सार्वजनिक वाचनालय (₹8 लाख)
  • महादेव जी स्थान पर खरंजा निर्माण (₹5 लाख)
  • तीन प्रयोगशाला कक्ष (₹26.54 लाख)
  • दो कक्षा-कक्ष (₹18.99 लाख)
  • पंचायत भवन में लाइब्रेरी निर्माण व नवीनीकरण (₹5 लाख)

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *