जनसुनवाई में मुख्यमंत्री ने सुनी आमजन की पीड़ा, मनीष को मिलेगा निःशुल्क इलाज

By admin
2 Min Read

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याएं आत्मीयता से सुनीं और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई सरकार की जवाबदेही का आधार है और आमजन की उम्मीदों पर खरा उतरना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

जनसुनवाई में बड़ी संख्या में महिलाएं, दिव्यांग, बुजुर्ग और युवा अपनी समस्याओं के साथ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक संवेदनशील मामले में सोहन लाल ने अपने पुत्र मनीष के कैंसर इलाज में आ रही आर्थिक कठिनाइयों को साझा किया। मुख्यमंत्री ने तुरंत निर्देश दिए कि मनीष का इलाज मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत निःशुल्क कराया जाए।

जनसुनवाई में पेंशन, इलाज, जमीन विवाद, नियमों में राहत जैसे विषयों पर फरियादियों ने आवेदन दिए। मुख्यमंत्री ने कुछ मामलों में मुख्यमंत्री सहायता कोष से राहत दी, तो कुछ को जिला प्रशासन या मुख्यालय स्तर पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सामाजिक न्याय, पंचायतीराज, कृषि, सिंचाई, परिवहन, पशुपालन, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, ऊर्जा सहित कई विभागों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर ही समाधान किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *