Rajastan News: ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ का तीन दिवसीय समारोह

1 Min Read

पुष्कर में श्री ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ के तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह एवं सालाना महाशिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को भव्य वेदयात्रा और पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। अंतरराष्ट्रीय संत और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज के सानिध्य में निकली वेदयात्रा में करीब 400 वेदपाठी बटुक वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ नगर भ्रमण करते नजर आए।

जिनका ब्रह्म चौक सहित विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। वेदयात्रा से पूर्व गोविंददेव गिरी महाराज ने ब्रह्म घाट पर सरोवर का पूजन किया, जहां तीर्थ पुरोहितों ने उनका अभिनंदन किया। समारोह के तहत आज राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। विद्यापीठ अध्यक्ष आनंद राठी ने बताया कि महोत्सव के दौरान रुद्राभिषेक, रुद्र महायज्ञ, प्रवचन और महाआरती सहित विविध धार्मिक आयोजन होंगे, जबकि दूसरे दिन योग गुरु बाबा रामदेव समेत कई विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की संभावना है..

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *