डीडवाना: दिव्यांग भैरूराम सरकारी सहायता को तरस रहा, पीएम आवास और स्कूटी योजना में दिलाई गुहार

By admin
2 Min Read

तीन गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 26 वर्षीय युवक ने प्रशासन से मदद की अपील

डीडवाना: उपखंड क्षेत्र के ग्राम बाठडी निवासी 26 वर्षीय भैरूराम पुत्र बनाराम जीवन की गंभीर चुनौतियों से जूझते हुए भी सरकारी सहायता के लिए दर-दर भटक रहा है। भैरूराम जन्म से ही एक पैर से दिव्यांग है। वहीं, दूसरे पैर को कैंसर की वजह से डॉक्टरों ने काटना पड़ा। इसके अलावा वह स्पाइनल कैंसर से भी पीड़ित है और उसकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हो चुका है, जिसमें करीब 40 टांके आए। शरीर पर कई जगह गहरे घाव भी हैं।

भैरूराम ने बताया कि उसने कई बार प्रधानमंत्री आवास योजना और दिव्यांग स्कूटी योजना के लिए आवेदन किए, लेकिन अब तक कोई लाभ नहीं मिला। स्कूटी के लिए किया गया आवेदन भी रिजेक्ट कर दिया गया। गांववालों का कहना है कि जिस घर में भैरूराम रहता है, उसकी छत बारिश में टपकती है और मकान की मरम्मत की सख्त जरूरत है। वर्तमान में उसे सिर्फ पेंशन मिल रही है, लेकिन अन्य किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पाया।

भैरूराम ने प्रशासन से निवेदन किया है कि उसे प्रधानमंत्री आवास और दिव्यांग स्कूटी योजना के तहत सहायता दिलवाई जाए, ताकि वह अपने जीवन को सम्मानपूर्वक जी सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *